
दमोह : जिला सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा कलेक्टर कार्यालय के ई-दक्ष केंद्र में सभी विभागों से नामांकित कर्मचारियों को iGOT प्लेटफॉर्म का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कर्मचारी अपने-अपने विभाग में अन्य कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन कराने तथा प्रशिक्षण मॉड्यूल चयन करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करेंगे। इस संबंध में नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण कुमार फुलपगारे ने IGot के संबंध में बताया 19 सितम्बर 2025 तक “कर्मयोगी iGOT पर सीखें सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत अधिकारियों/कर्मचारियों को डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता संवर्धन प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में प्रशिक्षण लक्ष्य एवं प्रक्रिया अंतर्गत प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को न्यूनतम दो प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करना अनिवार्य है। एक प्रशिक्षण विभाग विशेष से संबंधित विषय पर और दूसरा प्रशिक्षण सामान्य प्रशासनिक उपयोग हेतु होगा। यदि विभाग विशेष का प्रशिक्षण उपलब्ध नहीं है, तो दो सामान्य प्रशिक्षण पूर्ण किए जाएं। प्रशिक्षण iGOT कर्मयोगी पोर्टल https://igotkarmayogi.gov.in पर उपलब्ध हैं।
iGot के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों का पोर्टल पर पंजीकरण एवं लॉगिन करना है जो एक प्रक्रिया सरल है। इसे ईमेल अथवा मोबाइल OTP के माध्यम से की जा सकती है। इस दौरान तकनीकि मार्गदर्शन हेतु Demo प्रशिक्षण लिंक मोबाइल हेतु : https://youtu.be/_alKSYNmtZM?si=lylEVcad3g09xjU1 एवं डेस्कटॉप/लैपटॉप हेतु : https://youtu.be/UybW2FkMllM?si=Knd1IN0KSvYJUWCb उपलब्ध हैं। कर्मयोगी iGOT पर सीखें सप्ताह” में किसी भी तकनीकि समस्या के लिए जिला सूचना विज्ञान केन्द्र/ से संपर्क किया जा सकता हैं।
