Spread the love

दमोह।  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान की प्रगति की ऑनलाईन समीक्षा बैठक गत दिवस ली। कलेक्टर श्री कोचर ने अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के विभाग प्रमुखों को आपसी समन्वय और संयुक्त प्रयास एवं विभागीय तालमेल से कार्य करने निर्देशित किया।  

कलेक्टर श्री कोचर ने पंचायत एवं महिला बाल विकास विभाग प्रमुख को निर्देश दिये कि विभाग अंतर्गत सभी मैदानी महिला कार्यकर्ता, लाड़ली बहना हितग्राही एवं ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर कराया जाये। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गांव की महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण कराने प्रेरित करें। आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावासों में रह रहे किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, विशेषकर सिकल सेल एनीमिया की जांच स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर करवायें। शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि शासकीय विद्यालयों के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक एवं आर.बी.एस.के. दल के सहयोग से कराएं। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ अधिकारियों को निर्देश दिये कि दमोह शहरी क्षेत्र के एकलव्य ,पी.जी. कॉलेज एवं शहर के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक एवं आर.बी.एस.के. दल द्वारा अभियान दौरान सुनिश्चित किया जाये। शहरी विकास प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *