Spread the love

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर आधारित स्वच्छता अभियान अंतर्गत पुरैना तालाब क्षेत्र में किया गया श्रमदान कार्य

दमोह : सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर आधारित स्वच्छता अभियान सम्पूर्ण जिले में चलाया गया। यह अभियान सभी ग्राम पंचायतों में भी आयोजित किया गया। इसी क्रम में पुरैना तालाब क्षेत्र में श्रमदान कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं एवं “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया। उन्होंने कहा जब सभी लोग एक साथ मिलकर सफाई करते हैं, तो स्वच्छता अपनी चरम सीमा पर पहुँचती है। साथ ही दमोह वासियों से अपील की कि वे अपने घर, गली व वार्ड को स्वच्छ बनाएँ, जिससे हमारा जिला स्वच्छ, सुंदर व प्रेरणास्रोत बन सके।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत एक स्थान, एक घंटा, एक साथ” थीम पर जिलेभर में स्वच्छता श्रमदान किया जा रहा हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संदेश के अनुरूप सभी वार्डों में पार्षदों की अगुवाई में चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री कोचर ने स्वयं पाठक कॉलोनी, टंडन बगीचा और पुरैना तालाब में श्रमदान किया। उन्होंने बताया कि पाठक कॉलोनी में तीन बालिकाओं ने स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में भाग लिया, जिसे उन्होंने सच्चे अर्थों में दुर्गा पूजा बताया और उनके जज़्बे को सलाम किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया कि पुरैना तालाब, पाठक कॉलोनी की तलैया और फुटेरा से संबंधित टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर नए टेंडर जारी कर तालाबों के जीर्णोद्धार की दिशा में कार्य किया जाए।

            सीएमओ नगरपालिका दमोह राजेन्द्र लोधी ने कहा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक घंटा, एक साथ, एक स्थान कार्यक्रम के तहत्‍सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया हैं। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा आप जिस स्थान, वार्ड में रहते है वहॉ पर स्वच्छता रखे और प्रशासन का सहयोग करें। वार्ड पार्षद कविता राय ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पुरैना तालाब के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, वार्डवासी एवं समाजसेवीजन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *