दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का मानस भवन में हुआ शुभारंभ
जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना

दमोह : सही पोषण देश रोशन एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ दमोह के मानस भवन सभागार में शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग कल्याण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया, पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने फीताकाटकर शुभांरभ किया। दमोह जिले में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण, महिला सशक्तिकरण एवं परंपरागत आहार संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा पोषण आहार का प्रभाव इतना गहरा हैं 84 वर्ष की आयु में भी वह स्वयं कबड्डी जैसे खेल में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा चलाई जा रही पोषण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएँ महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा यदि हम स्वस्थ रहेगें तो ही कोई कार्य कर पायेगें अगर अस्वस्थ रहेगे तो कोई भी कार्य हम नही कर पायेगें इसलिये आज जरूरत है कि हमारा भारत स्वस्थ रहे।

पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया नेआठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा महिलाएं आंगनबाड़ियों से जुड़कर समाजसेवा कर रही हैं। पहले महिलाएं चक्की चलाती थीं, सब्जी काटती थीं, कढ़ाई-बुनाई करती थीं। आज वही महिलाएं डिजिटल युग की ओर बढ़ रहीं हैं, यह सशक्त भारत की तस्वीर है। साथ ही उन्होंने सभी को पोषण अभियान की शुभकामनाएं दीं।जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने कहा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवारअंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर प्रदर्शनी और मेला लगाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाया जा रहा पोषण अभियान का 8वां संस्करण जिले में प्रारंभ हो चुका हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पोषण आहार की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी सहायिकाएं और आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्री शिवहरे ने कहा आज महिला सशक्तिकरण जमीन पर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। महिलाएं रोजगार को अपनी आजीविका का हिस्सा बना रही हैं, जो एक सराहनीय कदम है।
जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुसार सेवा पखवाड़े के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आज आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्रामीण समूह जो आजीविका हेतु विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाते हैं, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए अजय आजीविका मेला “लोकल फॉर वोकल” के तहत लगाया गया हैं। इस मेले में समूह की दीदिया अपने उत्पाद प्रस्तुत कर रही हैं। सीईओ फुलपगारे ने सभी से अपील की है कि वे इन उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदें, जिससे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिले। महिला एवं बाल विकास अधिकारी जसवंत वर्मा ने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम हैं, आज 8 वॉ संस्करण का प्रारंभ हुआ हैं। आज पोषण प्रदर्शनी भी लगाई है, जागरूकता के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
