दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती समारोह तथा स्वदेशी जागरण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

हटा । विकासखंड हटा में राघवेंद्र सिंह हजारी महाविद्यालय में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल जी की जन्म जयंती समारोह तथा स्वदेशी जागरण सप्ताह जो की 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहा है इसका सफलतम आयोजन किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रताप पटेल स्वदेशी जागरण मंच से कार्यक्रम के शुभारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती करके मुख्य वक्ता के द्वारा प्रताप पटेल के द्वारा अपनी उद्बोधन में बताया गया कि स्वदेशी हमारे भारत की सभ्यता की नींव है अगर हम स्वदेशी का उपयोग करते हैं तो हम अपने भारत की नींव को एवं अपने राष्ट्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं ऑनलाइन खरीदारी ना करके हम अगर अपने क्षेत्र के अपने लोकल क्षेत्र के खरीद दुकानदारों से खरीदारी करते हैं तो हमारे भारत की एवं क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हमारा मेहनत और ईमानदारी का पैसा बाहर की कंपनियों को ना जाकर बाहर के उद्योगपतियों को इसका लाभ न होकर हमारे क्षेत्र दुकानदारों एवं लघु उद्योग तथा कुटीर उद्योग समस्त व्यापारियों का इसका फायदा होगा और हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी स्वदेशी से हमारे भारत का विकास संभव है एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में आपने बताया कि आप सदैव से दूरदृष्टि के रूप में अपनी सोच को अग्रसर करते रहे, अपने भारत के राष्ट्र की उन्नति एवं भारतीय स्वदेशी तथा भारत की आर्थिक नींव को मजबूत करने के भी तथा भारत के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का अथक प्रयास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ नेमा ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वदेशी का हम अपने क्षेत्रीय स्तर से शुभारंभ कर सकते हैं कोई भी चीज जो हमारी आवश्यकता की है उसको हम अपनी क्षेत्रीय दुकानदारों एवं व्यापारियों से खरीद कर अपने यह इकोनॉमी को भारत देश के आर्थिक व्यवस्था को बढ़ा सकते हैं तथा जिससे विदेशी कंपनियों को फायदा ना पहुंच कर हम अपने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और अपने छोटी और बड़े व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ प्रदान करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाएं।
इसी कड़ी में विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद कन्हैया लाल पटेल में भी अपने उद्बोधन में कहा कि हम ऑनलाइन चीज को ना खरीद कर अपने क्षेत्र की दुकानदारों में व्यापारियों से कोई भी सामान खरीदे और अपने समाज को एवं अपने राष्ट्र को एक उन्नतशील तथा विकसित भारत के रूप में एक आर्थिक शक्ति बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने भी अपने उद्बोधन में स्वदेशी से संबंधित है व्याख्यान दिया जिसमें हमें अपने भारत एवं अपने नजदीकी क्षेत्र से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करने तथा छोटी दुकानदारों से खरीदारी करने एवं ऑनलाइन खरीदारी न करने की बात कही कार्यक्रम में विशिष्ट तिथि के रूप में भोला सराफ, अवधेश उपाध्याय, तहसीलदार हटा शिवराम चढ़ार, अतुल पन्या, गजेंद्र महाजन, गर्वेश राजपूत, पुष्पा सिंह, सुरेश नामदेव, सोमनाथ विश्वकर्मा तथा प्रिंसदीप खटीक, शिवानी लखेरा, नरेंद्र प्रताप सिंह तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
