Spread the love

दमोह।  मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा 26 सितंबर से मोबाइल वसूली शिविर प्रारंभ किए गए हैं जिसमें दुकानों का किराया एवं सभी 39 वार्ड में निवासरत निवासियों से वसूली की जाएगी। जिसमें अलग-अलग 10-10 वार्डों के लिए टीम का गठन किया गया है जिसमें प्रभारी एवं उनके सहायक नियुक्त किए गए हैं जो दुकानों सहित घर-घर जाकर वृहद स्तर पर कर वसूली करेंगे।सीएमओ श्री ठाकुर ने बताया कि लगभग शहर पर 50 करोड रुपए का कर बकाया है नगर पालिका की वित्तीय स्थिति गड़बड़ है नगर पालिका कर्मियों को वेतन देने के लिए भी व्यवस्था करनी पड़ती है उन्होने सभी नगर वासियों से आग्रह किया कि आप समय पर अपनी दुकान का किराया, मकान का टैक्स सहित जलकर जमा करें और शहर के विकास में सहयोग करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *