
दमोह। दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया द्वारा बजरिया 05 स्थित कंकाली माता मंदिर में दो जगह होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जिसमें 20.04 लाख रुपए की लागत से जटाशंकर स्थित मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल शेड निर्माण गार्ड रूम सहित अन्य कार्य एवं 24 लाख रुपए की लागत से कंकाली माता मंदिर में बाउंड्री वॉल शेड एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक श्री मलैया ने कहा कि कंकाली माता मंदिर में पहले भी विकास के कार्य लगातार होते रहे हैं पूर्व में यहां रोड का निर्माण कार्य किया गया था अब जो कार्य अधूरा था वह भी पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी भरत पंडा ने कहा कि यहां जो भी आज तक विकास कार्य किए गए हैं वह जयंत मलैया जी द्वारा कराए गए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सीएम मॉनिट योजना के तहत यह विकास कार्य कराए जा रहे हैं इनको गुणवत्ता के साथ सही समय में पूर्ण किया जाए यह हमारा प्रयास रहेगा।
