Spread the love

दमोह ! प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह मध्य प्रदेश में स्वदेशी सेवा पखवाड़ा/ साप्ताहिक जन जागरण अभियान के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल विषय पर व्याख्यान माला कार्यक्रम 26 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया । स्वदेशी अपनाओ , भारत को आत्मनिर्भर बनाओ लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित आमंत्रित अतिथि वक्ताओं में स्वदेशी जागरण मंच से डॉ. सोनल राय , महिला सह प्रमुख प्रांत, श्री ब्रिजेंद्र राठौर, विभागीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, श्रीमती दीप्ति खरे ब्यूटीशियन स्वावलंबन केन्द्र, सनमीत सिंह जुनेजा , स्वदेशी जागरण मंच दमोह आदि ने अपने अपने विचारों को रखा।

यह सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरिओम दुबे कार्यक्रम संयोजक एवं प्राध्यापक अर्थशास्त्र तथा डॉ. इंद्रा जैन विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। उक्त जन जागरण साप्ताहिक कार्यक्रम में विषय पर प्रकाश डालते हुए सोनल राय स्वदेशी जागरण मंच की ओर से ” हमको बाजार जाना है, सामान स्वदेशी लाना है। ” का नारा देते हुए स्वदेशी परिवार बनाने के लिए प्रेरित किया।

श्री ब्रिजेंद्र राठौर विभागीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी जागरण शपथ दिलाई गई। साथ ही आपने युवाओं को वोकल फॉर लोकल के मिशन को बताया। राष्ट्र सेवा – राष्ट्र शक्ति की थीम पर डॉ. इंद्रा जैन प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र ने जागरण साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. एस. के अग्रवाल प्राध्यापक वाणिज्य, एन. एस. एस एवं एन. सी. सी इकाई के प्रभारी डॉ. के. एस बामनिया, श्रीमती नाजनीन बेगम कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. एस , डॉ. मीरा माधुरी महंत रेड रिबन क्लब प्रभारी, डॉ. जी. पी अहिरवार , विभागाध्यक्ष हिंदी, डॉ. एन. आर सुमन विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र , डॉ. बी. डी रैकवार विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र, श्री राहुल कुमार दुबे, डॉ. निकिता जैन, सहायक प्राध्यापक भूगोल, डॉ. कंचन प्रजापति , सहायक प्राध्यापक भूगोल, एकता मसीह, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य , डॉ. मंगल सिंह अहिरवार कार्यक्रम अधिकारी,एन. एस. एस एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक, कैडेट, एन .सी. सी के साथ विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *