Spread the love

10 अक्टूबर से होंगे रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि अभी हाल में ही विश्व साईन लेंग्वेज दिवस मनाया गया है साईन लेंग्वेज का मतलब होता है, जो मूक-बधिर बच्चे होते है, जो जिस भाषा में चीजो को समझ पाते है, उसी को साईन लेंग्वेज कहा जाता है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हमारे दमोह के तहसील ग्राउंड प्रांगण में एक मूक-बधिर विद्यालय है और मैने इस विद्यालय का भ्रमण किया था तो पाया कि एक बहुत अच्छा हॉस्टल बना हुआ है, लड़कों और लड़कियों के लिए और बहुत अच्छा स्कूल बना हुआ है, जिसमें 100 बच्चें आराम से पढ़ सकते है, लेकिन अभी वहॉ इतने रजिस्ट्रेशन नहीं है और मेरी जानकारी के अनुसार जिले में 80 से अधिक मूक-बधिर विद्यार्थी है, सभी अस्थिबाधित, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित के लिये 10 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, तो मेरा सभी अस्थिबाधित, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित विद्यार्थियों से आग्रह है जो कि कक्षा 01 से 08 तक पढ़ने वालों के लिए यह स्कूल है उसमें हॉस्टल की भी सुविधा है, जो कि पूर्णत: निशुल्क है। तो मेरा आग्रह रहेगा उनके माता-पिता और उनके परिजनों से कि 10 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो रहे है तो रजिस्ट्रेशन अवश्य करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *