Spread the love

वृद्धजन अकेले नहीं, पूरा समाज उनके साथ- जिला पंचायत सीईओ श्री फुलपगारे

अंतर्राष्टीय वृद्धजन दिवस पर “अपना घर”  में हुआ विशेष कार्यक्रम

दमोह: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज जिला अस्पताल के समीप “अपना घर” (वृद्धाश्रम) में आयोजन पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया की गरिमामय मौजूदगी में आयोजन हुआ। विधायक श्री मलैया ने वृद्धजनो का शाल, श्रीफल भेंट कर और माला पहनाना कर स्वागत किया, उनकी कुशलक्षेम जानी और दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाऍ दी।

   पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान करें, उनकी सीखों को अपनाएं। जीवन के अनुभवों से भरपूर, हम सभी उनका आदर करें। वृद्धजनों के प्रति सेवा और प्रेम का भाव रखें ।इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हम सभी वृद्धजनों के साथ मना रहे हैं, मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो हमारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है उसमें उन्होंने एक दिन आज वृद्धो के लिए दिया है।        जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है, आज इस कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाश्रम में किया गया, मैं सभी को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं और आज की थीम है “समावेशी भविष्य के लिए वृद्ध जनों की आवाज को सशक्त बनाना” यह कार्यक्रम तभी सार्थक होगा जब मध्यप्रदेश, पूरे देश में एक भी वृद्धाश्रम नहीं होगा क्योंकि वृद्धजन हमारे नींव है जड़ है हमारे लिए आशीर्वाद हैं हमारे पितरों का आशीर्वाद है।

            जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है और सेवा पखवाड़े के तहत आज के कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाश्रम में किया गया है, इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे और उन्होंने वृद्ध जनों को संबल देने का काम किया उनको ऐसा नहीं लगे कि वह अकेले हैं पूरा समाज उनके साथ है और आज खास बात यह है कि हमारे विधायक जयंत मलैया ने वृद्ध जनों के लिए जिनकी संख्या लगभग 30 है उनके पलंग और बिस्तर काफी पुराने हो गए थे तो विधायक जयंत मलैया ने सभी वृद्ध जनों के लिए पलंग पेटी का सेट प्रदान किया है तो सामाजिक न्याय विभाग और पूरा जिला प्रशासन विधायक जयंत मलैया जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है और हमारे दूसरे समाजसेवी डॉक्टर केदार ने एक टीवी दी है जिसका इंस्टॉलेशन आज हो जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वृद्धजनों की स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है आज का पूरा दिन हमारा वृद्धों के लिए समर्पित है। इस दौरान भक्तिमय आयोजन हुआ जिसमें भक्ति गीतों का सभी ने आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *