Spread the love

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान तीन चरणों में 09 अक्टूबर तक चलाया जायेगा

राज्यमंत्री श्री पटेल ने पथरिया विधानसभा के ग्राम खिरिया छक्का में अभियान का किया शुभारंभ

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 02 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 09 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत कल मेरे द्वारा नरसिंपुर जिले के गाडरवारा में किया गया और आज इसी तारतम्य में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के ग्राम खिरिया छक्का में इस अभियान का प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा यहां के मंत्री धर्मेंद्र ने काफी अच्छा कम किया है और वह देखने में इसलिए आ रहा है की घर-घर में यह बछियां दिख रही हैं, नस्ल सुधार हुआ हैं। कही साहीवाल, जर्सी, एचएफ की बछिया दिख रही हैं, निश्चित रूप से काम हुआ हैं, इसी सबंध में सभी आमजनों से चर्चा के दौरान कहा इसे अभियान की तरह ले, बदलाव इसी से आएगा।

आज इस दौरान राज्यमंत्री पशुपालक, कृषक धर्मेन्द्र पटेल और गिरधारी पटेल के घर जाकर, संपर्क कर पशुपालन के संबंध में चर्चा की, सरकार के चल रहे अभियान के संबंध में चर्चा की और पशुपालक के यहॉ उन्नत नस्ल के गौवंश, भैसवंशीय पशुओ को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने बधाई देते हुए कहा इस काम को और बढ़ाने में सहयोग करें। पहले चरण के अभियान में दस या दस से अधिक गौंवश जिन लोगों के पास हैं उनसे संपर्क होगा, उनकी समस्याएं सुनना, उनके लिए और सुधार के लिए क्या कर किया जाए, सुझाव देना शामिल होगा। साथ ही दूसरे चरण में पाँच से लेकर दस गौंवश जिनके पास है उनके पास जाएंगे और तीसरे चरण में 01 पशु से लेकर पाँच पशु तक जिनके पास होंगे उनके पास सभी अधिकारी जाकर के उनसे मिलेंगे, उनसे बात करेंगे, नस्ल सुधार आदि बात की जायेगी, बाकी जो चीज विभाग की योजना उनके बारे में भी चर्चा करेंगे, पशुओं को कैसे रखना, किस तरीके से रखना, उनको कब कब आई करना, कब क्या करना है ये सारी जानकारी को इस माध्यम से दी जायेगी। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा यह पहला यूनिक अभियान प्रारंभ किया है, इसके परिणाम आने के बाद इसको और वृहद करके आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने ग्राम के निवासियों और पशुपालको से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महेश पटेल, उपसंचालक पशु चिकित्सा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पशुपालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *