Spread the love

दमोह ! गत 2 अक्टूबर की रात को मछली पार्टी के दौरान एक युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर 2025 को पटेरा थाना अंतर्गत ग्राम बेलखेड़ी में लोकसिंग लोधी के खेत की टपरिया में मछली पार्टी रखी गई थी जिसमें अमित आदिवासी ने राजू उर्फ अमर सिंह आदिवासी, मानसिंह उर्फ भानसिंह एवं राकेश आदिवासी निवासी सारंगपुरा को भी पार्टी में बुलाया था पार्टी के दौरान अमित आदिवासी व राजू आदिवासी के बीच गाली गलौज होने से मानसिंह उर्फ भान सिंह लोधी द्वारा मृतक राजू उर्फ अमर सिंह आदिवासी को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए स्वयं एवं राकेश आदिवासी निवासी सारंगपुरा के द्वारा राजू उर्फ अमर सिंह के दोनों हाथ पकड़ लिए व अमित आदिवासी द्वारा लोहे की कुल्हाड़ी उठाकर राजू को मारी जिससे राजू की बाई कनपटी के पीछे लग गई और खून का फव्वारा फूट पड़ा जिसके चलते राजू उर्फ अमर सिंह आदिवासी की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी !
इस मामले की रिपोर्ट थाना पटेरा में दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 267 / 25 धारा 296 103(1),3(5) सहित एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था थाना स्तर पर प्राथमिक कार्रवाई की जाकर अग्रिम विवेचना एसडीओपी पुलिस हटा प्रशांत सिंह सुमन द्वारा की गई और हटा एसडीओपी के द्वारा जो टीम गठित की गई उसमे थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर एवं पटेरा थाना स्टाफ को शामिल किया गया जिन्होंने मामले की बारीकी से जांच कर अगले ही दिन यानी 3 अक्टूबर को प्रकरण के तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया !
आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी हटा प्रशांत सुमन, थाना प्रभारी पटेरा निरीक्षक सरोज ठाकुर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक मेहताब सिंह, सउनि संजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक बलदेव सिंह, प्रधान आरक्षक पूरनलाल,आरक्षक गब्बर राजपूत , आरक्षक नितेश, बालमुकुंद, बृजेश , सुरेश, अनिल आरक्षक इंद्रजीत ,थाना हिंडोरिया से आरक्षक राहुल एवं साइबर सेल दमोह की इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *