Spread the love


वनमण्डल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन में बीट सुहेला में अनुभूति कार्यक्रम संपन्न

विद्यालय के छात्र/छात्राओं को वन संरक्षण , संवर्धन तथा वन्य जीवों की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया

दमोह । वन विभाग व इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे एवं उपवनमंडल अधिकारी एम.डी. मानिकपुरी के निर्देशन में दमोह रेंजर विक्रम चौधरी के मार्गदर्शन में दमोह रेंज के सुहेला बीट आर. एफ. 130 “सिद्धबाबा धाम” में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उ. मा. विद्यालय टौरी, शासकीय उ. मा. विद्यालय मनका एवं इमलियाघाट से 130 छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुए।

            कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्राकृतिक नजारों का अनुभव कराया गया और अनुभूति के विशेष गीतों का आनंद उठाया गया। विद्यार्थियों को जंगल में वन भ्रमण कराया गया, जहां रेंजर विक्रम चौधरी, वन स्टॉफ एवं मास्टर ट्रेनर के द्वारा वनों में पाई जाने वाले औषधी पेड़ों की जानकारी दी गई। वन भ्रमण के दौरान  मिले वन्य जीवों (खरा एवं चौसिंगा) की दिखाया गया जिससे छात्र-छात्राएं प्राकृतिक व रोचक जानकारी पाकर बहुत ही उत्साहित व खुश नजर आए। उन्होंने प्रश्नों को वन स्टॉप के समक्ष रखा  जिनका रेंजर विक्रम चौधरी व मास्टर ट्रेनर के द्वारा समाधान किया गया। जंगल में विभित्र वन्य जीवों के पद चिन्ह से भी छात्र, छात्राओं को रूबरू कराया। अनुभूति बुक के माध्यम से जंगल भ्रमण के उपरांत अवगत कराया गया और पुनः सभी छात्र /छात्राएं सुहेला बीट आर. एफ. 130 “सिद्धबाबा धाम” वन भ्रमण के बाद एकत्रित हुये। समरस भोज आयोजित किया गया।

            मास्टर ट्रेनर बी एल रोहित के द्वारा अनुभूति कार्यक्रम की थीम “हम हैं धरती के दूत एवं हम है बदलाब” तथा “मैं हूं बाघ “के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया हमें अपने जंगलों का संरक्षण करना है, यदि कोई भी जंगली जानवर या जंगल को नुकसान पहुंचता है, तो उनकी जानकारी अपने नजदीकी वन अधिकारी को दी जानी चाहिये। जिस प्रकार बाघ जंगल की रक्षा करते है, हमें भी बाघ बनकर जंगल की रक्षा करना है तथा साथ ही विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई और प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मास्टर ट्रेनर बीएल रोहित द्वारा किया गया।

            कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच इमलिया प्रेमसींग एवं  सरपंच मनका श्रीमती बबीता बाई, उ.मा. विद्यालय मनका एवं इमलियाघाट से उपस्थित शिक्षकगण कुमारी तनु  अहिरवार, कृष्णा सिंह लोधी, शंकर आठ्या, आकाश दीप यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टौरी से उपस्थित शिक्षकगण श्रीमती नीलमणि उपाध्याय, राघवेन्द्र रॉयल, अनुप्रिया भोजक, शंकर अहिरवार, सोनम ठाकुर, दमोह वन परिक्षेत्र से वनपाल आशीष श्रीवास्त, उप वन क्षेत्रपाल तनवीर खान, वनपाल श्रीमती नजमा खान, वनरक्षक ईश्वर कांत मिश्रा, वनरक्षक अमान सिंह, वनरक्षक अमित तिवारी, वनरक्षक मूलसिंह गौंड, श्रीमती आकांक्षा विश्वकर्मा, वनरक्षक श्रीमती अंकिता कच्छवाहा, वनरक्षक श्रीमती मनीषा गौंड, वनरक्षक कुमारी साक्षी अवस्थी, वनरक्षक कुमारी रागिनी पाठक, वनरक्षक कौशल सिंह ठाकुर, वनरक्षक हर्ष राजपूत की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *