दमोह। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति रीना बोरसिया के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में इंदौर के भारीरथपुरा में दूषित पानी पीने से निर्दोष बच्चो व्यक्तियों की मौतो को लेकर जिले की महिला पदाधिकारियों नें अम्बेडकर चौक से घंटाघर तक शांतिपूर्वक कैंडिल मार्च निकाला।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा कि उक्त घटना भाजपा सरकार औश्र प्रशासनिक लापरवाही से हुई जो शहर देश में स्वच्छ शहर के नाम से विख्यात है वहा ऐसी आमानवीय घटना होना मन को झकझोर कर देता है। वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, राजेश तिवारी, सुषमा सिंह, गीता लोधी, परम यादव, नितिन मिश्रा लालचंद राय, मंजीत यादव, दिनेश रैकवार, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, बबलू भटट, विजय बहादुर, मुख्तार जाफरी, रियाज खान, लाखन सिंह, अमर सिंह, अभिषेक यादव ने भी मृतको को शोक श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों को सरकार से 10 लाख का मुआवजा देती है किन्तु उन परिवारो को दो लाख मुआवजा देना घोर अन्याय है इस अवसर पर पुरूषोत्तम कुशवाहा, जावेद रोजान, पप्पू कुशवाहा, ए.के. चिश्ती समेत अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिती रही।
