
दमोह। तेंजगढ पुलिस ने मुखविर की सूचना पर दविश देकर एक कार सहित 7 पेटी देशी शराब जप्त की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक चार पहिया वाहन मे अवैध शराब परिवहन कर झलोन की तरफ ले जाई जा रही है, जो थाना प्रभारी तेजगढ़ उपनिरी. अरविन्द सिंह ठाकुर ने टीम बनाकर तेजगढ झलोन रोड साज वाली झील के पास दबिश देकर चार पहिया आई 20 वाहन क्र. यूपी 14 बीवाए 5949 को घेरा बन्दी कर रोका गया जिसमे दो व्यक्ति सवार थे, सत्यम सिंह लोधी पिता नबल सिह लोधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम वंशीपुर एवं शेरा सिह लोधी पिता रज्जन सिंह लोधी उम्र 21 साल निवासी जरारी कालोनी थाना जबेरा जिला दमोह का होना बताया, कार की तलाशी लेने पर 5 पेटी लाल मसाला एवं 2 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल मात्रा 63 लीटर शराब कीमती करीब 33000 रूपये की पाई गई, शराब के सम्बन्ध मे आरोपीयो द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त शराब एवं फोर व्हीलर आई 20 गाडी कीमती करीब 4 लाख रूपये की जप्त की गई, एवं अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। इस टीम में प्र.आर. रघुराज सिंह, आर. चैन सिंह, आर प्रवीण कुमार पटैल, आर हरिसिंह शामिल रहे।
