Spread the love

केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भाजपा ने श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया 

दमोह – कृषि उपज मंडी दमोह में केंद्रीय बजट वर्ष 2026-27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रमिक बंधुओं के साथ बजट के प्रमुख बिंदुओं पर सारगर्भित एवं सकारात्मक संवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को बजट में उनके हित में किए गए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरगामी बजट है। यह बजट श्रमिकों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को केंद्र सरकार की योजनाओं और बजट प्रावधानों से जोड़ते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में सहभागी बनाना रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, आईटी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, कार्यक्रम सहसंयोजक देवल कटारया सहित बड़ी संख्या में श्रमिक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *