Spread the love

देहरादून। कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. निशांत विश्वकर्मा (मानद उपाधि) को 21 फरवरी 2026 को आयोजित भव्य समारोह में ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार – इंटरनेशनल भरतनाट्यम गुरु अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम Institute for Social Reforms and Higher Education Charitable Trust द्वारा Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Ltd., देहरादून में आयोजित किया गया।
डॉ. विश्वकर्मा पिछले 28 वर्षों से भरतनाट्यम एवं योग के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय योग ट्रेनर एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। भारत के साथ-साथ बैंकॉक (थाईलैंड), मलेशिया, सिंगापुर आदि देशों में भी उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। तथा गोवा में माननीय राष्ट्रपति जी से सम्मानित हुए है।
वर्ष 2022 में उन्हें ह्यूमन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा “मध्यप्रदेश बेस्ट टीचर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। 14 सितंबर 2024 को World Book of Records द्वारा “भरतनाट्यम गुरु अमेरिकन अवॉर्ड” प्रदान किया गया। साथ ही 22 मार्च 2025 को Magic and Art University, फरीदाबाद (एनसीआर दिल्ली) द्वारा “मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स डॉक्टरेट (मानद उपाधि)” से सम्मानित किया गया।
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भी डॉ. विश्वकर्मा अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने लगभग 25 धारावाहिकों एवं 18 फिल्मों में साइड रोल निभाए हैं।
सामाजिक क्षेत्र में भी वे निरंतर सक्रिय हैं। उनकी “सेवार्थ फाउंडेशन” के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। साथ ही रक्तदान समिति के माध्यम से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। वे स्वयं 94 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प भी ले चुके हैं।
डॉ. निशांत विश्वकर्मा ने इस सम्मान को अपने गुरुजनों, परिवार एवं समर्थकों को समर्पित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *