Spread the love

टीएमसी जीत रही है 200 सीटें
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि बीजेपी को एग्जिट पोल्स में जीत दिखाकर शेयर मार्केट में हेरफेर करने की कोशिश की जाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने एग्जिट पोल्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में टीएमसी इस बार के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। बता दें कि दीदी वोटों की काउंटिंग से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर लगातार संघर्ष करने के लिए बधाई दी।
ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि टीएमसी चुनाव जरूर जीतेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एग्जिट पोल का इस्तेमाल शेयर बाजार के व्यवहार को प्रभावित करने के एक ज़रिया के तौर पर किया जा रहा है।
अभिषेक ने भजापा और मीडिया पर लगाया आरोप
मतगणना से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली ममता के संबोधन के बाद डायमंड हार्बर के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी उनकी बातों का समर्थन किया। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय बलों का इस्तेमाल कर रही है। लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने भजापा और उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हर गांव और गली में गए महिलाओं पर हमला किया और बच्चों को भी नहीं बख्शा। मीडिया का एक खास वर्ग भी उनकी मदद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *