Spread the love

दीपके की समर्थकों से तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचने की अपील
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बुधवार को जारी वीडियो संदेश में उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचें। दीपके ने कहा कि उन्हें जेल में डाल दिया जाए, तब भी उन्हें इसकी परवाह नहीं है।
सीजेपी संस्थापक दीपके बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय वहां मौजूद भीड़ में से एक यात्री ने उन्हें निशाना बनाते हुए कहा, क्यों देश को खराब कर रहा भाई। इस पर दीपके ने कोई जवाब नहीं दिया और केवल अंगूठा दिखाने का इशारा करते हुए वहां से चले गए। इस बीच, सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। दोनों को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।
दीपके के प्रदर्शन के ऐलान और पार्टी के दो प्रवक्ताओं को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सीजेपी का आंदोलन एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी ने 16 अक्टूबर को तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचने की अपील की है। हालांकि, प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की ओर से किसी व्यवस्था या अनुमति संबंधी जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *