Spread the love

नई दिल्ली। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस से कहा कि वह 25 अक्टूबर को प्रस्तावित अपने ‘विजयादशमी पथ संचलन’ के लिए अधिकृत प्रशासन से औपचारिक अनुमति लें। उन्होंने कहा कि गृह विभाग को केवल सूचित करना या सहयोग मांगना, अनुमति लेने के बराबर नहीं है। प्रियांक खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इन पथ संचलन के सिलसिले में पुलिस को कर्मियों की तैनाती, परिवहन, भोजन, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय चाहिए। क्योंकि ऐसे मार्च में सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग को केवल ‘सूचित’ करना, या उनसे ‘सहयोग’ करने या ‘आवश्यक इंतजाम’ करने के लिए कहना, अनुमति लेने के बराबर नहीं है। प्रियांक खरगे ने आरएसएस से अपील की है कि वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करें और औपचारिक मंजूरी का इंतजार करें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने आरएसएस की ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा वार्षिक रिपोर्ट 2025-26’ का हवाला दिया जिसमें कर्नाटक भर में 562 पथ संचलन का उल्लेख है और उनमें वर्दी पहने 221963 लोगों ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *