Spread the love

2 लाख रूपए के पटाखे जब्त,4 प्रकरण दर्ज
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों एवं जानमाल की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के पालन में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध थाना पथरिया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाई करते हुए आरोपीगण-01.महेन्द्र कुमार पिता कोमलचंद जैन निवासी वार्ड नं. 15 पथरिया, 02. राजेश जैन पिता शीलचंद जैन निवासी वार्ड नं. 15 पथरिया, 03.प्रिंस जैन पिता महेन्द्र कुमार जैन निवासी वार्ड नं. 15 पथरिया एवं 04. विपिन जैन पिता कोमलचंद्र जैन निवासी वार्ड नं. 01 पथरिया के कब्जे से लगभग 02 लाख रूपये कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए गए। उक्त कार्यवाही में आरोपीगणों के विरूद्ध कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। उक्त कार्यवाही में थाना पथरिया,थाना हिण्डोरिया एवं चौकी केरबना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *