Spread the love

दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्रांतर्गत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने पर थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
थाना दमोह देहात क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता द्वारा अपने साथ घटित दुष्कर्म की घटना के संबंध में थाना दमोह देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS)के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडे के सतत पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक श्री धर्मेंद्र उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ उप निरीक्षक श्री रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में थाना दमोह देहात पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण के नाम महेंद्र उर्फ देवेंद्र अहिरवार पिता रामलाल अहिरवार, निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना हिंडोरिया, जिला दमोह और परसोत्तम उर्फ तोता पिता गुलखाई अहिरवार, निवासी ग्राम सीतानगर, थाना दमोह देहात, जिला दमोह।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक जितेंद्र, आरक्षक आशुतोष, आरक्षक राहुल राजपूत तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या एवं आरक्षक मयंक दुबे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *