Spread the love

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS)दमोह द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। दिए गए निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच आर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
​दिनांक 29/10/2026 को सागरनाका पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध मादक पदार्थ लिए हुए है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर सरदार पटेल ब्रिज के नीचे, सतखड़िया सरकारी कुआं के सामने, दमोह से संदेही महिला ज्योति पति जिनेश जैन (उम्र 30 वर्ष, निवासी आभाना, थाना नोहटा) को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 07 किलो 273 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹1,40,000/-) बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
​आरोपी को गिरफ्तार कर थाना दमोह देहात में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त किए गए अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में सघन विवेचना जारी है।
​आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, उप निरीक्षक विक्रम दांगी, प्र.आर. 167 नीरज श्रीवास्तव, प्र.आर. 541 रामकुमार, प्र.आर. 803 सत्येन्द्र, प्र.आर. 625 नरेन्द्र पांडे, म.प्र.आर. 722 स्वाति शुक्ला, आर. 283 योगेन्द्र एवं महिला सैनिक 218 गीता पटेल की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *