चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। कांग्रेस को 20 हजार रुपए से ऊपर के चंदे से मिलने वाली रकम में करीब 75फीसदी की कमी आई है। 2025-26 में पार्टी को 130.69 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जबकि 2024-25 में ये आंकड़ा 517.39 करोड़ रुपए था। चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। यह पिछले एक दशक में पार्टी के चंदे में सबसे तेज गिरावट है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमी की बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले फंड का कम होना है। इससे बड़ी गिरावट 2015-16 में आई थी, जब कांग्रेस का घोषित चंदा 86फीसदी गिरकर 141.46 करोड़ रुपए रह गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 में कांग्रेस का घोषित चंदा पिछले साल से काफी कम रहा। हालांकि, जांचे गए पूरे समय में यह पार्टी का सबसे कम चंदा नहीं है। मौजूदा आंकड़ों में इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल नहीं हैं। योजना लागू रहने में बॉन्ड से मिली रकम अलग से बताई जाती थी। बॉन्ड से मिली रकम को पुराने वर्षों में जोड़ने पर 2025-26 का कांग्रेस का चंदा 2020-21 के बाद सबसे कम रहा। कांग्रेस के चंदे में ताजा गिरावट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की बड़ी भूमिका रही। ट्रस्ट का योगदान 2024-25 के 216.34 करोड़ से घटकर 2025-26 में 25 करोड़ रुपए रह गया। इसमें करीब 88फीसदी की गिरावट आई। कांग्रेस की ताजा डोनेशन रिपोर्ट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट दर्ज है।
बपिछले 10 साल से इसका सबसे बड़ा फायदा बीजेपी को मिल रहा है। योगदान रिपोर्ट में कांग्रेस की कुल आय नहीं बताई गई है। कुल आय में छोटे चंदे, सदस्यता शुल्क, कूपन से मिली रकम और ब्याज भी शामिल होते हैं। कांग्रेस का 2025-26 का ऑडिटेड अकाउंट अभी अपलोड नहीं हुआ है।
पार्टी की पूरी वित्तीय स्थिति जानने के लिए इस खाते की जरूरत होगी। 2024-25 में केवल कूपन से कांग्रेस को 350.12 करोड़ रुपए मिले थे। बीजेपी को पिछले वित्तीय वर्ष में मिला 6000 करोड़ रुपए का चंदा मिला था। बीजेपी को 2024-25 में 6,074.02 करोड़ मिले थे। यह कांग्रेस के चंदे से करीब 12 गुना ज्यादा था। 2025-26 के लिए बीजेपी का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग ने पार्टी की योगदान रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की है जिन 12 वित्तीय वर्षों का आंकड़ा देखा गया, उनमें हर साल बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा चंदा मिला।
