Spread the love

भागते हुए ज्योतिषी चिल्लाया, नहीं, नहीं, संजय नहीं, आपके पति राजीव जी एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे!…….

नई दिल्ली। करीब 1970 के दशक की बात है, जब एक हस्तरेखा विशेषज्ञ ने गांधी परिवार के दिल्ली स्थित आवास पर अचानक पहुंचकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की। उसने कहा कि एक दिन राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, जबकि संजय गांधी इसमें असफल रहेंगे। इस अविश्वसनीय घटना का जिक्र सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में किया है।यह घटना उस समय की है जब गांधी परिवार 1977 में सत्ता गंवाने के बाद विलिंगडन क्रेसेंट के बंग्ला नंबर 12 में रह रहा था। राजीव गांधी तब एक कमर्शियल पायलट थे और राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी, जबकि संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। सोनिया गांधी लिखती हैं कि एक दिन सफेद कपड़ों में एक मोटा आदमी जबरदस्ती उनके घर में घुस आया और हाथ की छाप वाला कागज लहराते हुए उन्हें पुकारने लगा। सोनिया ने ज्योतिष में विश्वास न होने की बात कहकर उसे विनम्रता से चले जाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में सोनिया ने उसे भगाने के लिए उसकी तरफ झपटीं। भागते हुए वह आदमी चिल्लाया, नहीं, नहीं, संजय नहीं, आपके पति राजीव जी एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे ! ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद, जून 1980 में एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी की असामयिक मृत्यु हो गई। इसके बाद अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई और कुछ ही घंटों बाद राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। सोनिया गांधी ने उन्हें यह पद स्वीकार न करने के लिए रोते हुए मना किया था, लेकिन राजीव ने यह कहते हुए इसे स्वीकार कर लिया, वे वैसे भी मुझे मार ही डालेंगे। सोनिया गांधी खुद को अंधविश्वासी नहीं मानती थीं, लेकिन उन्होंने दो और घटनाओं का जिक्र किया जिन्हें उन्होंने अशुभ माना।

5 फरवरी 1990 की है, जब सोनिया और राजीव गांधी 10 जनपथ में रहने गए। राजीव गांधी के कई साथियों ने उन्हें यह घर न लेने की सलाह दी थी, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता था। सोनिया लिखती हैं कि न तो राजीव और न ही वह अंधविश्वासी थे, इसलिए उन्होंने इस बात को हंसी में उड़ा दिया। इसके मात्र 15 महीने बाद, मई 1991 में राजीव गांधी की तमिलनाडु में हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *