5 साल तक जवाब ही नहीं दिया…

इन्दौर । उच्च न्यायालय खंडपीठ इन्दौर में जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकल पीठ ने गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई दौरान छः तहसीलदारी को गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उन पर 60 हजार का जुर्माना लगाया है। उज्जैन में पदस्थ इन सभी तहसीलदारों ने याचिका पर 5 साल तक कोर्ट में कोई जवाब ही पेश नहीं किया था। जिसे कोर्ट गंभीर लापरवाही मानते हुए जुर्माना लगा जुर्माने की राशि सात दिन में कराने के निर्दश देते अपने आदेश में कहा कि शासन चाहे तो इस राशि को वर्ष 2021 से 2026 के बीच इस पद पर रहे पांच-छह अधिकारियों से समान रूप से वसूल सकता है। वहीं यह राशि मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराने के निर्देश के साथ कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता से कहा कि तीन दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले 60 हजार रुपये जमा करने की रसीद प्रस्तुत करें। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते अपने आदेश में यह भी कहा कि हर्जाने की राशि जमा कराने के बाद ही शासन की ओर से पेश किए जाने वाले जवाब को स्वीकार किया जाएगा।
ज्ञात हो कि उज्जैन की राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति से जुड़े एक मामले में एक याचिका 2021 में दायर की गई थी जिसमें शासन, कलेक्टर, तहसीलदार, आरआइ और पटवारी हल्का नंबर 64 को पक्षकार बनाया गया है। परन्तु कोर्ट द्वारा बार-बार निर्देश के बावजूद जवाब नहीं आने पर संस्था के अधिवक्ता गौरव कुमार वर्मा ने कोर्ट से अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। जिसके बाद कोर्ट के समक्ष वर्तमान तहसीलदार मुकेश सोनी पेश हुए और उन्होंने कोर्ट के समक्ष बिना शर्त माफी मांगने के बाद कोर्ट को बताया कि उन्होंने मार्च 2026 में पदभार संभाला है और उनसे पहले पांच-छह अधिकारी इस पद पर रहे। जिसके बाद कोर्ट ने उक्त आदेश दे याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 3 दिसंबर तय की।
