Spread the love

बुलंदशहर। भाजपा सांसद और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत किसान आंदोलन के दौरान दिए गए विवादित बयान मामले में शुक्रवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं। बुलंदशहर एमपी-एमएलए कोर्ट ने कंगना रनौत को नोटिस जारी किया था। कोर्ट की तरफ से कंगना रनौत को मुंबई और हिमाचल के आवासीय पते पर नोटिस भेजा गया था। हालांकि कंगना के वकील ने एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र लगाया है।
कंगना रनौत के वकील संजय शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने एक टिप्पणी की थी। आज उसकी सुनवाई थी। आज पहले नोटिस पर वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकीं। एमपी-एमएलए कोर्ट में इसके लिए हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र लगाया गया। इस पर कोर्ट ने कंगना रनौत को 28 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि किसान नेता ने कंगना रणौत के खिलाफ वाद दर्ज कराया था। कंगना ने दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत के बयान से किसान आंदोलन में शामिल लोगों समेत अन्य की भावना आहत होने का मुद्दा उठा था। इसके बाद किसान नेता गजेंद्र शर्मा ने 19 सितंबर 2024 एमएलए एमपी कोर्ट में कंगना के खिलाफ याचिका दायर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *