
लोकनिर्माण मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जबलपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को यहा सर्किट हाउस क्रमांक एक में पुलिस अधिकारियों की एक बैठक में शहर में बढ रहे अतिक्रमण और आराजक हो रही यातायात व्यवस्था पर सख्त तेवर दिखाए| उन्होंने पिछली बैठक में पेश किए गए प्रतिवेदन का हवाला देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिसका परिणाम है कि गत दिनों जहां 20 अतिक्रमण से 30 हो गए| शहर के सभी प्रमुख चौराहे और मार्ग और बेतरतीब वाहनो की पार्कि्ंग से जाम की स्थिति निर्मित कर रहे है| उन्होंने कहा कि शहर की पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए, नगरनिगम, पुलिस और विभाग समन्वय बनाकर काम करें| उन्होंने शहर में हतप्रभ लग रहे जाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ट्रेफिक कर्मियों को प्रशिक्षित ही नहीं किया गया कि किस तरह से ट्रैफिक कंट्रोल करना है| प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग शहर को यातायात व्यवस्था को चौपट कर रही है| चारों और अतिक्रमण बढ़ते जा रहे है| बैठक में मौजूद विधायक अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पांडे और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी सवाल दागे| सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों की समस्या और अतिक्रमण की बातें रखी| शहर के मध्य में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण की वजह से मदनमहल स्टेशन से लेकर दमोहनाका तक और इस तरफ मिलौनीगंज चौराहे से ब्लूम चौक तक खासकर गंजीपुरा, कमानिया, बड़ा फुहारा में लगने वालें जाम पर अपनी बात रखी| बैठक में कुछ स्थानों में स्पीड ब्रेकर और ब्लैक स्पॉट पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के सुझाव भी दिए गए| बैठक में विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे|
