Spread the love

छत के ऊपर के दरवाजे से घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

दमोह। थाना हिण्डोरिया में फरियादी संजय पिता कस्तूरचन्द्र जैन उम्र 44 वर्ष बांदकपुर ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 20/10/26 को दोपहर 12.00 बजे मैं अपने पूरे परिवार सहित शिखर्जी गया था । मैंने अपने घर का ताला बाहर से लगाया था । और घर के अंदर अपनी गोदरेज की अलमारी में एक प्लास्टिक के डिब्बे में सोने के जेबर रखे थे । जिसमें दो सोने की अंगूठी ,एक मंगलसूत्र जिसमें इलायची वाले गुरिया एवं पेंडिल लगा था ।एक सोने की माला गोल गुरिया वाली जिसमें छोटा पैंडिल लगा था । एक जोड़ी सुई धागा वाले कान के झुमका ,चार नाक की सोने की लौंग ,एक सोने की हाय छोटी ,एक नथ तार वाली कंकड़ लगी सोने की ,एक कान का रिंग सोने का रखा था । कुल कीमती सामान करीब 2.50 लाख रुपये का होगा जो दिनांक 20/10/26 से 28/10/26 की दरमियानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी छत के ऊपर वाले दरवाजे से अंदर घर में घुसकर मेरी गोदरेज की अलमारी में रखे सोने के सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर थाना हिण्डोरिया में अप.क्र. 367/26, धारा-331(4)305(a) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मेन्द्र गुर्जर द्वारा टीम गठित की जाकर मुखबिर की सूचना पर आरोपी 1.सानिध्य पिता स्व.बृजमोहन यादव उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं. 05 बादकपुर 2. बंश उर्फ बंन्शू पिता मुकेश माली उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 बादकपुर से पूछताछ की गई जिसने चोरी गया मशरूका शत-प्रतिशत बरामद किया गया है । आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण की विवेचना जारी है ।
आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर,उनि बी.एस. हजारी, प्र.आर.130 भूपेन्द्र, प्र.आर.201 ऱघुराज सिंह प्र.आर.183 हर्ष पाठक, आर.01 संदीप की विशेष भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *