Spread the love

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशों पर खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध भंडारण पर कार्यवाही की। जांच दल ने गौर थानांतर्गत ग्राम सिलुआ ,खिरहनी, पिपरिया के साथ आसपास के स्थानों और नर्मदा घाटों का निरीक्षण किया गया।जिले में स्वीकृत संचालित रेत खदानों के अन्यत्र स्थानीय लोगों द्वारा बिना अनुमति के सिलुआ घाट में रेतीली मिट्टी व रेत भंडारण की सूचना मिलने पर पूछताछ की गई।तदोपरांत जानकारी नहीं मिलने पर लगभग 15- 20 ट्रॉली रेत को मिट्टी में मिलाकर नर्मदा नदी में प्रवाहित कर विनिष्ट किया गया।साथ ही जेसीबी मशीन की सहायता से नदी घाटों की ओर जाने वाले कच्चे रास्तों पर गहरी ट्रेंच खोदकर रास्ते अवरुद्ध कराए गए।संयुक्त टीम द्वारा आसपास के घाटों का निरीक्षण किया गया। जिसमें अन्य स्थानों पर कार्य भंडारण होना नहीं पाया गया।मौके के फोटोग्राफ और पंचमाना बनाकर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। संयुक्त कार्यवाही में उपसंचालक खनिज श्री आरके दीक्षित,खनि निरीक्षक सतीश मिश्रा,शिवपाल सिंह एवं थाना प्रभारी टेकचंद्र शर्मा मय पुलिस अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *