Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले वासियों से कहा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और भारत सरकार के द्वारा चलो गांव की ओर अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लगातार जनकल्याण शिविरों का आयोजन सभी जगह किया जाएगा और इसमें मेगा शिविर भी हर विकासखंड में लगाये जा रहे हैं, जिसमें पहला मेगा शिविर 21 दिसम्बर को पटेरा में, दूसरा मेगा शिविर 26 दिसम्बर को हटा में आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर पर प्रतिदिन शिविरों के आयोजन हो रहे है, वार्ड वाइज शिविर लगाए जा रहे हैं और इसमें विभिन्न चिन्हित योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने सभी से आग्रह करते हुये कहा कि आप सभी इसमें अनिवार्य रूप से लाभ लें, इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा खासतौर से दो योजनाओं के बारे में बताना चाहूंगा, जिसमें 70 साल से अधिक आयु के जितने हमारे वरिष्ठ नागरिक हैं, उन सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा हैं, यदि कोई बहुत अधिक निःशक्त हैं, उन हितग्राहियों को निशुल्क तरीके से घर पर जाकर भी कार्ड बनाने की सुविधा दी जा रही हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने सभी वृद्धजनों जो 70 साल से अधिक हो गये हैं, अधिक से अधिक अपने कार्ड सभी बनवाये। इसी प्रकार से सभी दिव्याँगजनो के यू.डी.आइ.डी. कार्ड बनाने का भी काम किया जा रहा हैं, इसमें हम सेचुरेशन लाना चाहते हैं, तो यू.डी.आइ.डी. कार्ड बनाने के लिए भी सभी दिव्याँग भाई बहन जिनके यू.डी.आइ.डी. कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, वे बनवाएं ताकि उनको योजनाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *