Spread the love

गुना l अनुविभागीय अधिकारी चाचौड़ा रवि मालवीय के निर्देशन में निचला बाजार बीनागंज स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गाड़ी क्रमांक एमपी 08 जीए 2273 में पीडीएस का चावल अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। मौके पर अधिकारियों को देखकर गाड़ी चालक फरार हो गया,और गाड़ी को छोड़ गया। जांच दौरान पाया गया, कि गाड़ी में 80 कट्टों में कंट्रोल का चावल भरा है,जिसे गाड़ी सहित मौके पर जब्त कर पुलिस चौकी बीनागंज पर सुपुर्दगी में रखा गया है। गोदाम का निरीक्षण करने पर उपलब्ध चावल को भी जब्त कर,शासकीय गोदाम में जमा कराया गया है, चावल के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है। कुल 52.35 क्विंटल चावल को जब्त कर,वाहन मालिक लक्ष्मी नारायण साहू,वाहन चालक और गोदाम मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत थाना चाचौड़ा में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार चाचौड़ा शुभम जैन,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *