Spread the love

सीआरपीएफ जवानों के साथ ईडी टीम की जांच जारी
भोपाल ! परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के भोपाल और ग्वालियर स्थित आवास व कार्यालय पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है! लोकायुक्त छापे के बाद से ही सौरभ व उनकी पत्नी फरार चल रहे हैं, ऐसे में ईडी टीम ने आज सुबह उनके निवास में पहुंच जांच शुरु की है!
जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह ईडी की टीम भोपाल और ग्वालियर स्थित सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पहुंची है! गौरतलब है कि लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद से ही फरार चल रहे सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी ई-7 स्थित आवास और कार्यालय में सीआरपीएफ जवानों के साथ ईडी ने सर्चिंग शुरु की है। वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर में विनय नगर सेक्टर-2 स्थित सौरभ शर्मा के पैतृक मकान पर भी एजेंसी ने छापा मारा है। भोपाल और ग्वालियर के पॉश इलाकों में सौरभ के आवास पर ईडी टीम जांच कर रही है।
यहां बताते चलें कि लोकायुक्त छापे के बाद से आरोपी सौरभ और उनकी पत्नी दिव्या फरार चल रहे हैं और उसकी तरफ से वकील ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की हुई थी, जिसे अदालत खारिज कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *