Spread the love

10 जुआड़ियों से 1 लाख 47 हजार रुपए जब्त
जबलपुर। बरेला थाना अतंर्गत वार्ड नंबर 13 में वर्ष 2024 की विदाई और वर्ष 2025 के आगमन के जश्न में भोजन के बाद जमे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 10 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 लाख 47 हजार 550 रुपए जब्त किए गए| दरअसल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी को डायरेक्टर मुखबिर की सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 13 बरेला पानी टंकी के नीचे जुए का फड़ जमा हुआ हैं इस सूचना पर एएसपी ने थाना प्रभारी बरेला विजय विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी यादव कॉलोनी सतीश झारिया, पुलिस लाइन के प्रधान आरक्षक सादिक अली, आरक्षक अम्बरीश, मनीष, शत्रुघ्न की टीम को मौके पर भेजा।
बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि सुरेश आर्मो के मकान के पास वार्ड नम्बर 13 पानी की टंकी के नीचे घेराबंदी की गई| यहां कृष्ण कुमार साहू शैलेश झारिया निवासी पडवार, सुरेन्द्र आर्मी, मजीद मंसूरी निवासी बरेला, मोनू यादव निवासी किसानी मोहल्ला बरेला, जगदीश यादव निवासी ग्राम उदयपुर जिला मंडला, मेघराज डुमार नवासी ग्राम नोनी करेली जिला नरसिंहपुर, अमन बर्मन निवासी बरेला, राजकुमार पटैल निवासी ग्राम बल्हवारा, नंदू साहू जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए| जुआ फड़ से ताश की दो गड्डी, 1 लाख 47 हजार 550 रुपए जब्त किए गए हैं। जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *