
जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने गुरुवार सुबह 6 बजे रामपुर और अधारताल जोन के वार्डों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कोई भी कमी पाए जाने पर निगमायुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और वार्ड सुपरवाइजर को फटकार लगाई और दोनों को नोटिस जारी करने के आदेश अपर आयुक्त (वित्त) श्री प्रशांत गोंटिया को दिए।
निगमायुक्त ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यों का निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए उन्हें फील्ड में रहकर काम करना होगा। इन अधिकारियों की ड्यूटी जोन वार लगाई गई है और वे सभी प्रतिदिन सफाई कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अपर आयुक्त वी. एन. बाजपेई, प्रशांत गोंटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, श्रीमती अंकिता जैन, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, जी एस मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक आयुक्त सुश्री अंकिता बर्मन, रचियता अवस्थी, वेद प्रकाश, सहायक यंत्री श्रीमती चेतना चौधरी, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, संभागीय अधिकारी चेतना चौधरी सहित सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और स्वच्छता निरीक्षक भी मौजूद थे।
