Spread the love

ऑल इंडिया लिनेस मैत्री क्लब दमोह की बैठक में नई पीएसटी का गठन किया गया
दमोह। ऑल इंडिया लिनेस क्लब मैत्री की स्थानीय होटल में बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से स्मृति खरे को अध्यक्ष पद पर और पूजा सचदेव को सचिव पद पर नर्मदा सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नए सत्र हेतु हर वर्ष नई पीएसटी का गठन किया जाता है। जिसमें लिनेस पूर्व अध्यक्ष रोजी बग्गा सभी उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष ज्योति सचदेव, सचिव रजनी खरे की उपस्थिति रही। लीनेस अनीता टंडन ने बैठक में आगामी एजेंडा पर प्रकाश डाला। सभी चेयरपर्सन के सेवा प्रोजेक्ट तय किए गए। शपथ ग्रहण विधि समारोह 17 जनवरी को होगा। सभी सदस्यों पदाधिकारियों की बैठक में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *