Spread the love

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

दमोह ! कोतवाली थाना क्षेत्र के गढी मोहल्ला में रविवार दोपहर करीब 12 बजे चमन चौराहे के पास एक युवक ने सागर निवासी कार चालक पर हमला कर दिया और उनसे गुंडा टैक्स की मांग की जिस युवक के साथ उक्त घटना घटित की वह अपने परिवार के साथ बांदकपुर जागेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहा था घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े अनेक लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की!
इस संबंध में घायल पवन कुमार ने बताया कि वह बांदकपुर जागेश्वरनाथ के दर्शन करने जा रहा था घटनास्थल से कुछ दूर पहले से एक युवक पीछे से अपनी बाइक से लगातार तेज हार्न बजाता आ रहा था और गालियां दे रहा था उक्त जगह पर आगे खाली जगह न मिलने के कारण उसे साइड देने की जगह नहीं थी इसी बीच आरोपी ने अपनी बाइक मेरी कार के सामने अडा दी और गालियां बकने लगा जैसे ही मैंने कार दरवाजा खोला तो उसने मेरे सिर पर हमला कर दिया!
आरोपी ने युवक से कहा कि यह मेरा इलाका है यहां से निकलने की पैसे लगते हैं वहीं कुछ देर बाद मेरे परिवार के अन्य लोग दूसरी कार से पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया! कोतवाली टीआई ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी का नाम जुनैद खान है जिसकी घायल युवक ने पहचान की थी ! कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी जुनैद खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 23/25 धारा 126 (2) 296, 115 (2) 119(1), 351 (2) बी .एन .एस 3 (1) द , 3 (1) ध , 3 (2) व एससी/ एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है जिसे मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *