Spread the love

जबेरा। जबेरा नगर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पार्किंग की कमी की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। शहर के
प्रमुख क्षेत्रों जैसे बस स्टैंड, में ऑटो-रिक्शा के लिए कोई पार्किंग स्थल निश्चित नहीं किया गया है जिससे न केवल
यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। पुलिस के द्वारा इस मामले में
कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं और इस मुद्दे पर नगर की दुकानदारों के द्वारा अनेकों ज्ञापन सौंपे गए है नगर में
ऑटो-रिक्शा के बढ़ते संख्या और बिना पार्किंग स्थान के चलने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
जबेरा ग्राम पंचायत और यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड पर पार्किंग स्थल के लिए योजना बनाई गई थी, जिससे
पार्किंग की समस्या के कारण हर दिन भारी जाम लगने की समस्या सामने आ रही है, जिससे लोगों को सफर करने में
परेशानी हो रही है। जबेरा बस स्टैंड की सडक़ों पर ऑटो रिक्शा की मनमानी का आलम यह है कि यह कहीं भी खड़े होजाते हैं, जिससे रास्ता ब्लॉक हो जाता है और वाहनों की आवाजाही में बाधा आती है। इसके अलावा इन ऑटो रिक्शा
चालकों द्वारा यातायात नियमों की लगातार अवहेलना की जा रही है, जिससे दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है और
दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं। जबेरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा कहना है कि अगर
ऑटो स्टैंड के लिए निर्धारित स्थान तय कर दिया जाए एक निश्चित स्थान पर ऑटो खड़े जाए तो नगर वासियों
काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा यह बहुत जरूरी है कि नगर ऑटो के लिए एक ठोस पार्किंग व्यवस्था हो। इससे न
सिर्फ जाम की समस्या कम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी। और ट्रैफिक नियमों का पालन
करने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि अवैध तरीके से मनमर्जी से दुकानों के सामने सड़कों पर
खड़े हो रहे ऑटो की समस्या पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *