Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में 24 घंटे साथ रहूंगा – श्याम शिवहरे 

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे का मारूताल में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष श्याम शिवहरे की भव्य आगवानी ढ़ोल ढमाके की धुन पर आतिशबाजी कर हनुमान मंदिर परिसर पहुंचे जहां पर सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 108 तुलसी की माला साल श्रीफल से भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे का सम्मान किया गया।

             इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने संबोधित करते हुए कहा है कि  मारूताल में भाजपा जिला अध्यक्ष  का ऐतिहासिक स्वागत हुआ है वह एक सच्चे भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज गोलू ने संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। और इतने बड़े संगठन में कब कौन से कार्यकर्ताओं को दायित्व मिल जाएं यह किसी को नहीं पता रहता है। हमारे लिए धैर्य पूर्वक कार्य करना है। संगठन में दायित्व मांगकर नही मिलते हैं। पार्टी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व देती जैसे सबके बीच में कार्य करने वाले कार्यकर्ता श्याम शिवहरे के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। निश्चित रूप से शिवहरे के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखा जा रहा है।नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने संबोधित करते हुए कहा है कि यह सम्मान मेरा नहीं है। बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता का सम्मान है। भाजपा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में 24 घंटे साथ रहूंगा। उन्होंने भाजपा के नये कार्यकर्ताओं को बताया कि एक समय ऐसा था जब मारूताल में पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे। मारूताल में कांग्रेस का गढ़ था लेकिन हमने कांग्रेस के गढ़ को तोड़ा और मेरे सम्मुख जो इतने सारे कार्यकर्त्ता मौजूद हैं इन्हीं भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। मारूताल शक्ति केन्द्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि मेरा सम्मान तब चौगुना हो जाएगा जब आगामी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। मारूताल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे जो स्नेह और प्यार दिया है। उसके लिए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं।

        इस दौरान मारूताल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सरपंच नारायण राय, विजय यादव, विकास राजपूत, लच्छू आदिवासी का सम्मान किया गया।इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन मोंटी रैकवार और आभार नितिन तोमर के द्वारा व्यक्त किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, युवा नेता मोंटी रैकवार, संदीप शर्मा,विंशु जैन,कपिल राजपूत (दमोह विधानसभा प्रभारी सोशल मीडिया विभाग व मारुताल शक्ति केंद्र संयोजक),दीपक दीक्षित, कबीर तोमर, विक्रम तोमर , भैयन ठेकेदार घननू ठेकदार, पप्पू तिवारी, टिंकू तोमर, मोनू चौहान, विशाल तोमर, प्रशांत राजपूत, मधुर राजपूत, नितिन सिंह तोमर, विकास राजपूत, रोहित राजपूत सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *