

दमोह – बजरिया वार्ड नं. 5 एवं 6 के वार्ड वासियों और भगवती मानव कल्याण संगठन ने वार्ड में शासकीय कन्या शाला स्कूल के पास कंकाली माई चौराहा में खुली शासकीय शराब दुकान से पूरे मुहल्ले में दहशत एवं अशांति का माहौल होने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में शासकीय शराब दुकान जिससे हमारे पूरे वार्ड में अशांति का माहौल रहता है आये दिन लड़ाई झगड़े होते रहते है हमारे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। हमारी बहिन-बेटियां 24 घंटे दहशत में रहती है। पूरे वार्डवासियों द्वारा कई बार आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है। लेकिन आपके द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई। हम समस्त वार्डवासी पुनः हाथ जोड़कर प्रार्थना करते है कि बजरिया वार्ड नं. 5 एवं 6 में खुली शासकीय शराब दुकान को हटाया जावे। ज्ञापन सौपने समस्त वार्ड वासी बजरिया वार्ड नं. 5 एवं 6 दमोह (म.प्र.) महेश गुप्ता हारािम राय राजकुमार चौरसिया और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकताओं की उपस्थिति रही।
