जिला अध्यक्ष संतोषी गजभिये द्वारा दिया नियुक्ति पत्र

छिंदवाड़ा – कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये द्वारा आज दिनांक 08.02.25 दिन शनिवार को कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक छिंदवाड़ा श्री कमलनाथ जी, पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, शक्ति डोले, रोशन इंगले की सहमति से स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में नेहा नागवंशी को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई और हार पहनाकर उनका स्वागत किया । इस अवसर सभी ने श्री कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी के हाथों को मजबूत बनाने संकल्प लिया । कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रेशमा खान, सविता कनोजिया, गुलशन गजभिये, रेणुका तिवारी, अर्चना बांद्रे, प्रतिमा ब्रम्हे, विनीता सोनी, राजा गुनहरे, नजमा मंसूरी, नूरजहॉ, पूर्णीता डेहरिया, सुषमा डेहरिया, रेखा मालवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
