Spread the love

गंता में शामिल होने के उपरांत कोटखेरा थाना तारादेही वापस जा रही थी पिकअप


दमोह। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री के पास एक पिंकअप वाहन अनियंत्रित
होकर पलट गया। जिसमें सवार दूरदर्शन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जिला
अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जाता है कि गंता में शामिल होने के उपरांत वापस लौटते
समय पिकअप पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 108 और हंड्रेड डायल पहुंची
और घायलों को पांच 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए तत्परता से दमोह जिला
अस्पताल में लाया गया। जिनका ड्यूटी डॉक्टर और टीम द्वारा इलाज जारी है। दो दर्जन से
अधिक घायलों में सभी घायलों की स्थिति नॉर्मल है लेकिन हादसा बड़ा बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि कुसमी थाना से कुम्हारी गंता में शामिल होने के लिए पिकअप में करीब दो
दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए थे। शामिल होने के उपरांत वापिस लौटते समय पड़री के
पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। जिसमें कोटखेड़ा थाना तारादेही निवासी करीब 24
से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें सोमवती पति दशरथ उम्र 50 वर्ष, अनिकेत पिता गुड्डा
उम्र 18 वर्ष, सीताबाई पति मुन्ना उम्र 50 वर्ष, लोचन पिता पूरन उम्र 22 वर्ष, जयरानी पति
विष्णु उम्र 45वर्ष, अभय पिता वैनी उम्र 27 वर्ष, राधा पति परसोत्तम उम्र 35 वर्ष, शुभम पिता
भागवत उम्र 19 वर्ष, सुशीला पति गुड्डा उम्र 40 वर्ष, पूजा पति रत्नेश 30, चंदा पिता ओमकार
30 वर्ष, मूंगा बाई पति रममू उम्र 60 वर्ष, सेवका पति बिजजू 40 वर्ष, वल्लभाई पति सीताराम
उम्र 40 वर्ष, सीमा पति आनंद उम्र 30 वर्ष, मौना उम्र 19 वर्ष, उमा रानी पति हनुमत उम्र 50
वर्ष, ममता पति आनंद, सौरभ, हन्ना पति मिट्ठू, माया बाई पति पप्पू, रोशनी पति श्री राम
उम्र 40 वर्ष, गिरजा बाई पति मनकू, सपना पति तेजी संजय पिता रामदीन, माया बाई पति
पप्पू के अलावा और भी घायलों की खबर है‌। सभी का इलाज ड्यूटी रत डॉक्टर प्रजापति,
डॉक्टर आर एस राजपूत के अलावा सीएमएचओ डॉक्टर मुकेश कुमार जैन, सिविल सर्जन
डॉक्टर राकेश राय की विशेष मौजूदगी में उपचार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कोचर को
खबर लगते ही तत्काल सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया जहां सभी घायलों का उपचार किया
जा रहा है। वहीं नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक जितेंद्र और प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी ने
पहुंच कर सभी घायलों से जानकारी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *