Spread the love

ऐतिहासिक रहा फुटेरा कला वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव
दमोह – सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज फुटेरा कला द्वारा सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन बड़ा चैत्यालय बनाया गया जिसके निमित्त तीन दिवसीय श्री जिनवाणी अस्थाप, कलशारोहण, वेदी सूतन एवं तिलक महोत्सव विविध अनुष्ठानों एवं उपलब्धियों के साथ सकल समाज, युवाओं के समर्पण एवं वात्सल्य भाव से यादगार रूप से साआनंद संपन्न हुआ जिससे पूरे देश में फुटेरा कला का गौरव बढ़ा।
महोत्सव के मीडिया प्रमुख दीपक राज जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव में पूरे देश से तारण समाज के त्यागीव्रती साधकगण, विद्वतगण, श्रेष्ठिजनों सहित गुरुभक्त श्रावक – श्राविकाओं ने सम्मिलित होकर परम पवित्र जिनशासन की मंगल प्रभावना की जिनका महोत्सव समिति की ओर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
वेदी सूतन कर हुआ तिलक महोत्सव –
मंगल महोत्सव के तृतीय दिवस बड़ा चैत्यालय का वेदी सूतन हुआ जिसमें सभी जोड़ों सहित बालक – बालिकाओं ने विधि विधान पूर्वक मुख्य पंडाल से शौभायात्रा के साथ मंगलगान करते हुए नगर का भ्रमण किया ओर चैत्यालय पहुंचकर भक्ति भाव पूर्वक वेदी सूतन कर आनंद उत्सव मनाया पश्चात मुख्य पंडाल पहुंचकर तिलक महोत्सव की मंदिर विधि में सम्मिलित होकर मंदिर विधि, आरती, चन्दन, प्रसाद कर मंगलमय महोत्सव की पूर्णता की।
इनकी रही विशेष उपस्थित –
महोत्सव अध्यक्ष निर्मल जैन एवं संयोजक अमित जैन व्या ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने ने सर्वश्री श्रद्धेय ब्रह्मचारी बसंत महाराज, चिदानन्द, विज्ञानंद, दिव्यानंद, बाबूलाल, पन्नालाल, आलोक, राजेश जैन, सुनील जैन सहित ब्रह्मचारिणी समयश्री, विंदश्री, सरिता जैन, अर्चना जैन का समागम प्राप्त हुआ।
तीन दिवसीय मंगल महोत्सव प्रतिष्ठाचार्य सर्वश्री प्रतिष्ठारत्न पंडित निलेश जैन, विजय मोही, जयकुमार जैन, राजेंद्रकुमार जैन, महेशचंद्र जैन सहित पंडित नेमीचंद गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पण भाव के साथ सम्पन्न हुआ एवं कुशल मंच संचालन भूपेंद्र जैन शिक्षक द्वारा किया गया जिनका समिति द्वारा अभिनंदन किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *