Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये के निर्देशो के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा हिंडोरिया नगर में विभिन्न किराना दुकानों, मिठाई दुकानों एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। हिंडोरिया में मेन मार्केट स्थित शिवकुमार किराना, अग्रवाल स्वीट्स का फोस्कोस के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया गया एवं रुचि ब्रांड नमकीन, सोयल ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल, मिल्क केक एवं खोवा पेड़ा के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। श्री गंगा प्रसाद नीर ब्रांड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का निरीक्षण करके टी.डी.एस. मीटर की सहायता से आर.ओ वाटर की ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई। पानी पाउच निर्माता को परिसर में खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों एवं मानकों का परिपालन करने के मौके पर निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *