Spread the love


लोधीखेड़ा- नगर पंचायत लोधीखेडा द्वारा आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वार्डों में कायाकल्प योजना 2.0 के अंतर्गत करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू के करकमलो से संपन्न हुआ| कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड तथा जिला पंचायत सदस्य संदीप भाऊ मोहोड प्रमुख रूप से उपस्थित थे|भुमिपूजन के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदीजी की सरकार एवं प्रदेश के डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है,जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है|हमारा देश कृषि प्रधान देश है प्रधानमंत्री मोदी जी ने संकल्प लिया है कि कृषि को लाभ का धंधा बनाएंगे किसानों को लाभ हो रहा है। उन्होंने किसानों के लिए बड़ी योजना लाई हैं| किसान सम्मान निधि के माध्यम से हर वर्ष किसानों को ₹6000 देकर उनका सम्मान किया जा रहा है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी किसानों को ₹6000 प्रदान कर रही है और बुजुर्गों आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का निशुल्क इलाज कर सकते हैं|सांसद ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनकर सामने आ रहा है आज हम दुनिया में टॉप 5 में आ गए हैं|अब टॉप 3 में आएंगे।सांसद ने कहा कि छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी और मंत्रियों से मिलकर जिले के विकास के लिए काम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना जायसवाल,नप.उपाध्यक्ष नरेंद्र राय,पूर्व पर्यटन उपाध्यक्ष संतोष जैन,राजू परमार,अशोक मानापूरे,सभापति दिनेश रायकवार, होमदेव वंजारकर,शैलेंद्र जैस्वाल,रूपेश बागडे,पूर्व पार्षद संजय हेडाऊ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवकुमार बघेल,पार्षद गण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *