Spread the love

छिंदवाड़ा – कल रविवार को मा. कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद नकुलनाथ जी, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे, महिला बाल विकास विभाग जिला संयंोजक कांग्रेस मुन्ना धुर्वे के मार्गदर्शन में वार्ड क्र. 48 पोआमा, गुरैया रोड में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये ने अपने उद्बोधन में मा. कमलनाथ जी के द्वारा 50 वर्षो में किये गये विकास कार्यो की जानकारी दी और कहा कि उनका हमारे लोगों से वर्षो पुराना रिश्ता रहा है और नकुलनाथ जी ने छिंदवाड़ा जिले को प्रथम प्राथमिकता दी फिर चाहे वह विकास की, बच्चों को रोजगार की और बच्चों को रोजगार एवं उच्च शिक्षा दिलाने में हमेशा उनका सहयोग रहा । श्रीमती गजभिये ने ग्र्रामवासियों को कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नेहा आम्रवंशी, प्रतिमा ब्रम्हेे, रेणु तिवारी, राजा गुन्हेरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *