Spread the love

खरगोन। प्रदेश सरकार के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के गुना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने श्री पटेल के बयान को मुद्दा बनाते हुए मंत्री के इस्तीफे सहित सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन किया जाएगा, जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल ने पत्रकारवार्ता में कांग्रेस की रणनीति को लेकर चर्चा की। गौरीधाम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कासीलवाल ने बताया कि लोकतंत्र में जनता मालिक है भिखारी नही, चुनाव में जिस जनता के सामने हाथ- पैर जोड़े रहते थे, उसी जनता को भाजपा के मंत्री भिखारी कह रहे है। मंत्री के इस बयान की कांग्रेस कड़ी निंता करती है और जिस जनता ने अपने वोट की भीख देकर सरकार बनाई उसके अपमान के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। 6 मार्च को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन होगा और आंदोलन के माध्यम से मंत्री पटेल के इस्तीफे की सहित प्रदेश सरकार के मुखिया से सार्वजनिक रुप से इस बयान पर माफी मांगें जाने की मांग की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि नाईक, प्रवक्ता राजेश मंडलोई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *