Spread the love

जबलपुर। कटंगा के समीप लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने केंट बोर्ड की जमीन पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य पर कैंट बोर्ड द्वारा मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर से बाउंड्री वॉल को ढहा दिया गया| सुबह 11.30 बजे कैंट बोर्ड का अमला लावलश्कर के साथ यहां पहुंचा और बाउंड्री वॉल व अन्य निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया| ।
ज्ञातव्य है कि कटंगा लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने स्थित एक भूखंड में हो रहे निर्माण को लेकर जब कैंट बोर्ड ने संबंधित पक्षों को नोटिस दिया तो विवाद की स्थिति बन गई| कैंट बोर्ड के नोटिस में कहा गया था कि बोर्ड की टीम ने 25 फरवरी को स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सर्वे क्रमांक 59, खुली रक्षा भूमि पर कैंट अधिनियम, 2006 की धारा-261(1) का उल्लंघन करते हुए प्रीकास्ट आरसीसी बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा है।
यहां गौरतलब यह भी है कि 25 फरवरी को उक्त स्थल पर खुद लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत जनरल अफसर कमांडिंग मौके पर पहुंचे थे। कैंट बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक कटंगा लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने स्थित 11 एकड़ भूमि जीएलआर सर्वे क्रमांक 59 (भूमि वर्गीकरण में बी-4 श्रेणी) भारत सरकार के स्वामित्व में आती है। वहीं उक्त भूखंड को एक सोसायटी अपना बता रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *