Spread the love

अशोकनगर । जिले के विधि महाविद्यालय में अध्ययनरत लॉ प्रथम वर्ष की छात्रा मालती साहू के साथ उसके पति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 28 फरवरी की है, जब छात्रा को उसके पति ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता लंबे समय से पति की हिंसा झेल रही थी और उसने पहले भी कई बार थाने में शिकायत की थी। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर को ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन ने पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *