Spread the love

दमोह। 5 मार्च से 15 मार्च तक जिला कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक से लेकर जिला एवं प्रदेश स्थर पर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन पुतला दहन, ज्ञापन एवं धरना आयोजित किये जायेगे। जिसका काग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कांॅंग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटैल द्वारा जनता को भिखारी वताये जाने पर जिसका कांग्रेस कमेटी घोर िंनंदा करती है तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव से उन्हें तत्काल मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग करती है। श्री जैन से वार्ता को संवोधित करते हुये कहा कि प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देश पर 6 मार्च को ब्लाक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटैल का पुतला दहन किया जायेगा। 8 मार्च को जिला स्तर पर धरना एवं ज्ञापन के माध्यम से मंत्री प्रहलाद पटेल के स्तीफे की मांग के साथ ही छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरूद्व भी गई अर्नगल व्यानवाजी पर भी सर्वजनित माफी मागने का उल्लेख ज्ञापन में किया जायेगा इसके साथ ही 20 वर्षो के भाजपा शासन काल में प्रदेश की लाडली बहनो के खाते में 3000 रूपये दिये जाने स्कूल कालेजो में शिक्षको और अध्यापको की कमी से शिक्षा की बदहाल स्थिति अस्पतालो में एवं दवाओं की कमी किसानों के साथ छलावा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन की खस्ताहाल हालात से आमजन जीवन के प्रभावित होने का हवाला दिया जायेगा। साथ ही 10 मार्च को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमेश सिंगार के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परम यादव, संजय चौरसिया, लालचंद राय, निधि श्रीवास्तव, वीरेन्द्र ठाकुर, रजनी ठाकुर, मदन सुमन, अरूण मिश्रा, भूपेन्द्र आजमानी, अनुज ठाकुर, अजय जाटव, राजेश तिवारी, अफजल खान, अरविंद अवस्थी की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *